Breaking News

जैसलमेर@ राजस्थान के पूर्व मंत्री के निजी सचिव पर जासूसी का शक

Share

इंटेलिजेंस ने लिया हिरासत में…
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन की होगी जांच…
जैसलमेर,30 मई 2025 (ए)
। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच, राजस्थान में जासूसी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के रोजगार विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) और कांग्रेस के पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के निजी सहायक रहे शकूर खां को जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया है। शकूर खां को जैसलमेर से जयपुर स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय लाया गया, जहां भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply