एक तरफ नीतिश दूसरी ओर सम्राट और शब्दों के फूल बरसाते चिराग
पीएम मोदी की महारैली में हुआ मेगा एंट्री
बिक्रमगंज,30 मई 2025 (ए)। बिहार के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रैली स्थल पर पहुंचे,तो अद्भुत नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी ने एक फूलों से सजे रथ में रैली के पंडाल में एंट्री ली। पीएम मोदी की बाईं ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे और दाईं ओर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़े हुए थे। वहीं,लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान पीएम मोदी पर मंच से अपने शब्दों के फूल बसरा रहे थे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिक्रमगंज की रैली में एकजुट एनडीए की ये झलक देखकर विपक्षी पार्टियों को यकीनन अच्छा नहीं लगा होगा।
चिराग पासवान के शब्दों के फूल पीएम मोदी ने जैसे ही रैली स्थल पर प्रवेश किया, लोगों ने उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिये। इस दौरान मंच पर माइक चिराग पासवान के हाथों में था। चिराग पासवान ने अपने शब्दों के फूल पीएम मोदी पर बरसाए। चिराग पासवान ने कहा,एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। आने वाले दिनों में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें और एनडीए गठबंधन के इस स्वरूप को और सशक्त करने का काम करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो गया है,जोरदार तालियों से उनका स्वागत कीजिए।
फूलों के रथ पर
सवार पीएम मोदी
बिक्रमगंज की रैली में पीएम मोदी एक फूलों से सजे रथ पर सवार होकर पहुंचे। इस रथ पर पीएक मोदी के 5 फोटो भी लगे हुए थे। ये रैली स्थल इतना बड़ा है कि मंच तक पीएम मोदी इस रथ में ही पहुंचे.। बता दें कि रैली स्थल में 2 लाख कुर्सियां लगाई गई और 5 लाख कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। रैली में लाखों लोग पहुंचे,जिनमें महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी तादाद थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय मंत्री तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur