किसी ने बजाया शंख तो कोई दीया जलाए खड़ा रहा…
बिहार में पीएम मोदी के रोड-शो की तस्वीरों से समझें संकेत…
पटना,29 मई 2025(ए)। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी का जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरे,वहां दोनों तरफ लोगों की लंबी कतार लगी रही जो पीएम मोदी जिंदाबाद और मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कोई शंख बजाता नजर आया तो कोई डमरू,किसी ने दीया जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। लोग अपने-अपने घरों की छत और बालकनी में खड़े नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी भी लोगों को नमस्कार करते और हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। बंगाल से बिहार पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur