नोएडा,29 मई 2025(ए)। देर रात हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार,पुत्र सेवा राम,निवासी लोनी,गाजियाबाद के रूप में हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur