सरकार ने आखिरी वक्त पर क्यों बदला‘ऑपरेशन शील्ड’ का फैसला
नई दिल्ली,29 मई 2025(ए)। पाकिस्तान बार्डर से लगे गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में गुरुवार को होने वाली सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के नाम से होने वाली मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। सबसे पहले राजस्थान के सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ स्थगित होने की सूचना आई।सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से राजस्थान में आज होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ स्थगित कर दी गई है। उनके अनुसार, ‘मॉक ड्रिल’ की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur