राउरकेला,28 मई 2025 (ए)। ओडिशा के राउरकेला में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को लूट लिया है। नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से भरे ट्रक को लूटा है। इस घटना के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर है। यह ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रही था। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने ट्रक को रोककर उसके चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए। घटना के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur