Breaking News

अमृतसर@ बम उठाने आए व्यक्ति के चिथड़े हवा में उड़े

Share

बब्बर खालसा का आतंकी होने का शक
अमृतसर,27 मई 2025 (ए)।
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह हुए बम ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई। बम को ले जाते समय हुए धमाके में उसके हाथ-पैर उड़ गए। जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। ब्लास्ट के बाद मौके पर आग भी लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,यह ब्लास्ट आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने कराया है और मरने वाला इसी संगठन से जुड़ा था। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह ने भी माना कि यह आतंकी घटना है। जिस शख्स की मौत हुई, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply