भोपाल,27 मई 2025 (ए)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके शरीर के अंदर हाथ डाल दिया था। इसके बाद महिला की आंतें बाहर आ गईं और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों हरि (40) और सुनील (35) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी सिंधिया ने कहा कि यौन उत्पीड़न के बाद हरि ने अपना हाथ उसके शरीर के अंदर डाल दिया, जिसके बाद उसकी आंतें बाहर आ गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने आंतों को वापस डालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। सिंधिया ने कहा कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं, जबकि गर्भाशय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा, हम सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। हम घटनास्थल से चारपाई से खून से लथपथ ‘बेड रोल’ बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों की रिमांड लेने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 66 (मौत के कारण), 70 (1) (गैंगरेप) और 103 (1) (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के साथ शुक्रवार रात को हुई गैंगरेप की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर रोशनी पुलिस चौकी की सीमा में हुई थी। अत्यधिक खून बहने से अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता और आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय के हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur