Breaking News

अंबिकापुर,@कीटनाशक का सेवन किए युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम असोला बांधपारा निवासी रामेश्वर कुमार पिता बृहस्पत राम 25 वर्ष कीटनाशक का सेवन कर लिया, अस्पताल लाते तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक रामेश्वर 26 मई को दोपहर में करीब एक बजे घर में कमरे के दरवाजा को बंद करके कीटनाशक का सेवन कर लिया था। परिजनों ने दरवाजा खोलवाने की कोशिश की, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोला। घर पहुंचे पिता के काफी आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने पर वह दरवाजा खोला, तो उसके एक हाथ में कीटनाशक था। मुंह से झाग निकल रहा था। आननफानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर स्वजन पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply