Breaking News

पटना@ खान सर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी

Share

पटना,27 मई 2025 (ए)। बिहार के मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है,जिसकी खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लाइव क्लास के दौरान खान सर ने खुद खुलासा किया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने बताया कि शादी को निजी रखा गया,जिसमें केवल परिवार शामिल था। खान सर ने कहा कि 2 जून को पटना में रिसेप्शन और 6 जून को अपने छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन होगा। एक वायरल वीडियो
में खान सर ने छात्रों से कहा, जब देश युद्ध की खबरों में व्यस्त था,मैं शादी कर रहा था। आप मेरे सबसे करीबी हैं,इसलिए आपको पहले बता रहा हूं। छात्रों ने उत्साह में मैडम की तस्वीर मांगी,तो खान सर ने मजाकिया अंदाज में बोर्ड पर चित्र बना दिया। उन्होंने बताया कि शादी उनकी मां और छोटे भाइयों की योजना थी। मां की बात नहीं टाल सकता,भाइयों ने जल्दबाजी में शादी करवा दी,उन्होंने हंसते हुए कहा। छात्रों के सवालों पर खान सर ने बेबाक जवाब दिए। एक छात्र ने पूछा,मैडम का नाम क्या है? जवाब में उन्होंने बोर्ड पर.ए.एस. खान लिखा,लेकिन पूरा नाम नहीं बताया। एक अन्य सवाल पर कि शादी के बाद बदल तो नहीं जाएंगे? खान सर ने कहा, कसम से, नहीं बदलूंगा। तुम पर भरोसा नहीं करेंगे तो कौन करेगा? उनकी शादी की रहस्यमयी कहानी चर्चा में है, क्योंकि उनकी पत्नी की पहचान अभी भी गुप्त है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply