नई दिल्ली,27 मई 2025 (ए)। कोरोना वायरस महाराष्ट्र और केरल से होते हुए अब दिल्ली तक पहुंच गया है। यहां कुल 104 सक्रिय मरीज सामने आए हैं, जिसमें 99 मरीज 19 मई से लेकर अब तक के हैं। इसके साथ ही भारत में पिछले एक सप्ताह में कुल मरीजों की संख्या 1,009 तक पहुंच गई है, जिसमें 752 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। सबसे अधिक मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। केंद्र सरकार को कोरोना के 2 नए वेरिएंट भी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय 17 राज्यों में कोरोना के मरीज पिछले कुछ हफ्तों में सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक 430 मामले केरल में हैं। यहां 335 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र में 209 मरीज मिले हैं, जिनमें 153 का इलाज चल रहा है। इसके बाद दिल्ली का स्थान है, जिसने गुजरात,तमिलनाडु और कर्नाटक को पीछे छोड़ दिया है। गुजरात में 83,तमिलनाडु में 63 और कर्नाटक में 47 मरीज मिले हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में अभी तक 8 एक्टिव केस हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur