तांत्रिकों सहित चार आरोपी गिरफ्तार
बालोद,27मई 2025(ए)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अंधविश्वास की एक और भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिर्राभाटा गांव में एक व्यक्ति की उसके ही पड़ोसी ने तीन तांत्रिकों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 48 वर्षीय पुनीत ठाकुर पिता अमर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग भय और अविश्वास में हैं। यह खौफनाक वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब पुनीत ठाकुर अपने घर के आंगन में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी ने तीन तथाकथित तांत्रिकों की मदद से अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। गला रेतकर की गई यह निर्मम हत्या किसी रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य से कम नहीं थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur