Breaking News

नई दिल्ली@ भारतीय नेवी ने समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के सभी 24 सदस्यों को बचाया

Share

नई दिल्ली,25 मई 2025 (ए)। कोच्चि तट पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लाइबेरियाई कंटेनर पोत एमएससी ईएलएसए-3 डूब गया। गनीमत की बात यह रही कि भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए पोत पर सवार चालक दल के सभी 24 सदस्यों को बचा लिया। इनमें से 21 को आईसीजी और तीन को भारतीय नौसेना के आईएनएस सुजाता ने बचाया। यह
पोत 640 कंटेनरों के साथ डूब गया। इसमें 13 खतरनाक माल और 12 कैल्शियम कार्बाइड वाले कंटेनर थे। इसमें 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल भी भरा हुआ था।
केरल के तट पर संवेदनशील समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को देखते हुए,आईसीजी ने प्रदूषण प्रतिक्रिया की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। तेल रिसाव का पता लगाने वाली उन्नत प्रणालियों से लैस आईसीजी का विमान हवाई निगरानी कर रहा है और प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण लेकर आईसीजी जहाज सक्षम मौके पर तैनात हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply