Breaking News

चंडीगढ़@ मंदिर में पूजा करने के दौरान एमएलए हुए अरेस्ट

Share

चंडीगढ़,23 मई 2025 (ए)। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है। उन्हें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर की ओर से किए गए भ्रष्टाचार से तार जुड़े होने पर अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर वह भी पैसे की उगाही करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि सुखदेव वशिष्ठ को अमन अरोड़ा ने ही इस काम पर लगाया था। वह सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों के नाम फर्जी नोटिस जारी कराते थे और फिर उनसे पैसों की वसूली की जाती थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply