Breaking News

नई दिल्ली@ दिल्ली-एनसीआर में कोरोना ने दी दस्तक

Share

गुरुग्राम में मिले 2 मरीज, बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य में एडवाइजरी जारी
नई दिल्ली,23 मई 2025 (ए)।
कोविड-19 महामारी का खतरा एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। एशिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है और अब भारत में भी फिर से कोविड पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं। खासकर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम,महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में नए मामले सामने आए हैं।गुरुग्राम के साइबर सिटी इलाके में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। यहां दो नए केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से एक मरीज हाल ही में मुंबई से लौटी हैं। दोनों मरीजों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों में माइल्ड सिम्टम्स हैं और घबराने की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खांसी या जुखाम जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मुंबई और ओडिशा के भुवनेश्वर से भी नए कोविड मामलों की पुष्टि हुई है। भुवनेश्वर में एक कंफर्म केस सामने आया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply