Breaking News

नई दिल्ली@ जिस आकाश मिसाइल प्रणाली ने पाकिस्तान को बताई औकात उसे बनाने वाली कंपनी बनाएगी कुशा डिफेंस सिस्टम

Share

एस 400 की तरह है पावरफुल
नई दिल्ली,23 मई 2025 (ए)।
पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत के आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य टकराव के दौरान भारतीय डिफेंस सिस्टम ने बेहतरीन ढंग से काम करते हुए पाकिस्तान की ओर से भेजे गए सारे ड्रोन्स और मिसाइल को नष्ट कर पाकिस्तानी हमले को नाकाम कर दिया था। रूसी एस 400 ने प्रभावशाली काम करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन्स को हवा में
ही नाकाम कर हमले के प्रयास को विफल कर दिया था।अब भारत अपना खुद का स्वदेशी मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करने पर काम कर रहा है।आकाश जैसी एअर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली एक प्रमुख रक्षा क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड प्रोजेक्ट कुशा के तहत एस 400 की तरह ही स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम बनाने में जुट गई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply