Breaking News

बलरामपुर@रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई जनरल परेड

Share


  • बलरामपुर,23 मई 2025 (घटती-घटना)। आज रक्षित केंद्र बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर की उपस्थिति में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यालय बल के साथ-साथ नजदीकी थाना चौकी के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय को परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा सलामी दी गई। सलामी बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड निरीक्षण किया गया। जिस दौरान उाम टर्न आउट धारण करने वाले 04 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा खराब टर्न आउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को भविष्य के लिए कड़े शदों में समझाइश दी गई।
    फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने का लाइव डेमो दिया गया…
    परेड मार्च पास्ट बाद अधिकारी कर्मचारियों को आकस्मिक आगजनी के समय की जाने वाली कार्यवाही को नगर सेना कार्यालय के फायर ब्रिगेट की टीम के द्वारा आग के प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रकार के आग पर तत्काल का काबू पाने का लाइव डेमो दिया गया तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा स्वयं अभ्यास कर के देखा गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि सिविल सर्विस के दौरान वे तीसरी मंजिल में रहते थे उसी समय दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कोई साधन नहीं था पर वही पर गमले में पौधा लगा था जिससे पौधा को उखाड़ के गमले के मिट्टी से आग पर काबू पाया गया। इस प्रकार हमारे आस पास के कई चीज़े ऐसी होती है जिसका उपयोग हम आकस्मिक समय में कर सकते हैं। इसलिए जहां हम रहते हैं वहां की हर वस्तुओं पर ध्यान होना चाहिए। ड्यूटी के दौरान भी हमें अपने आस पास की चीजों पर विशेष ध्यान होना चाहिए। परेड में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपने ओहदे अनुसार अच्छी व साफ सुथरी वर्दी धारण करने, आम जनता से अच्छा व्यवहार रखने, मुल्जिम पेशी/व्ही, आई ड्यूटी में सजग रहने,अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने,नशा से दूर रहने की बात पर विशेष ध्यान देते हुए अच्छे से ड्यूटी करने की समझाइश दी गई। परेड समाप्ति बाद अनुशासनहीनता बरतने के संबंध में कुल 3 प्रकरण पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष ओ. आर. में पेश किया गया, जिसमें प्रकरण की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल निराकरण किया गया।

Share

Check Also

सूरजपुर@ गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन मेला व विशाल भंडारा संपन्न

Share विधायक भूलन सिंह मरावी रहे उपस्थितिसूरजपुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर …

Leave a Reply