Breaking News

झांसी@ आंधी-तूफान से 100 से अधिक तोतों की मौत

Share


झांसी,22 मई 2025 (ए)। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात आए आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचाई। कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं होर्डिंग्स हवा में उड़ गईं। इस दौरान आधा दर्जन के करीब लोगों की मौत भी हो गई। वहीं,झांसी में तेज तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत हुई,जबकि 50 से ज्यादा तोते घायल हो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तोतों को उठवाकर कर जमीन में दफनाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि रात में आए आंधी-तूफान के कारण इन तोतों की मौत हुई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply