कोलकाता/सागरद्वीप/सुंदरबन ,22 मई 2025 (ए)। महानगर कोलकाता के अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण इलाकों में कथित तौर पर रहसम्यमयी ड्रोन के देखे जाने के बाद अब गंगासागर संलग्न सुंदबन अचंलों में भी ड्रोन देखे जाने के दावे से पुलिस प्रशासन सहित खुफिया व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है। बुधवार देर रात दक्षिण 24 परगना के कई तटीय इलाकों सह गंगासागर, मौसुनी, बक्खाली और फ्रेजरगंज में अज्ञात ड्रोन उड़ते देखे जाने का दावा किया गया है। आज जैसे ही उक्त खबर मीडिया में आने लगी लोगों में दहशत भी फैली। उपरोक्त जगहों के स्थानीय निवासियों ने आधी रात के आसपास आसमान में कई रंग-बिरंगी रोशनियां देखी। कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद किया। ये रोशनियां कई मिनट तक दिखाई देती रहीं और तटीय इलाकों के अलग-अलग स्थानों से इसकी सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने गंगा सागर तीर्थयात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध कपिल मुनि मंदिर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे, आधी रात की घटना के दौरान मोबाइल फोन से तस्वीरें ली। परिबाला गिरी नामक वृद्ध महिला ने बताया कि उन्होंने कपिलमुनि मंदिर के ऊपर कुछ मिनटों तक लगातार तीन चमकदार उड़ती वस्तुएं देखीं, जो उत्तर-दक्षिण दिशा में मंडरा रही थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur