Breaking News

सोनीपत@ प्रदेश की निजी यूनिवर्सिटी कैंपस ने लगाई कॉन्डम वेडिंग मशीन

Share

देशभर में मच गया बवाल…
महिला आयोग से जांच के निर्देश जारी…
सोनीपत,21 मई 2025 (ए)।
हरियाणा के सोनीपत में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी एक नए विवाद में है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने यूनिवर्सिटी परिसर में कॉन्डम वेंडिंग मशीन होने का दावा किया है, जिसे उन्होंने शर्मनाक करार देते हुए कड़ा विरोध जताया। यह मुद्दा तब और गरमा गया जब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित टिप्पणी के लिए गिरफ्तारी हुई,जिसने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। कॉन्डम वेंडिंग मशीन का दावा और विवाद रेनू भाटिया ने 20 मई 2025 को मीडिया से बातचीत में कहा कि अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीनें लगी हैं,जिसके सबूत उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी ने लिखित रूप में इसकी पुष्टि की है। भाटिया ने इसे शैक्षिक संस्थान के लिए अनुचित बताते हुए कहा, 17 साल के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। ऐसी मशीनें लगाना शर्मनाक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्वीकार्य हैं, लेकिन कॉन्डम मशीनों का होना आपत्तिजनक है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply