Breaking News

सोलापुर,@सेंट्रल इंडस्ट्री में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत

Share


फैक्ट्री मालिक का परिवार अंदर फंसा
सोलापुर,18 मई 2025 (ए)। सोलापुर के एमआईडीसी स्थित सेंट्रल इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि फैक्ट्री मालिक का परिवार अंदर फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुल 4 लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
जान्कारी के मुताबिक रात करीब तीन बजे अक्कलकोट रोड पर स्थित एमआईडीसी के सेंट्रल इंडस्ट्री में आग लगी। पूरा कारखाना धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडç¸यां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply