Breaking News

इंदौर@चिलम के धुएं से छल्ला बना रही युवतियां

Share


खुलेआम गांजा पीते कैमरे में हुई कैद
इंदौर,17 मई 2025 (ए)। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां सुपर कॉरिडोर ओवरब्रिज पर खुलेआम गांजा पीते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि नशे का यह प्रचलन एक चिंताजनक विषय बन गया है। अब शहर की युवतियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। दरअसल, इंदौर में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं है, शहर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि देर रात युवतियां चिलम से गांजा पीते नजर आ रही हैं।
लड़कियां फूंक रही गांजा
चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में एक युवक चिलम जलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि युवतियां धुएं के छल्ले बना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये युवतियां घर के लोगों के सोते ही देर रात गंजेडि़यों के साथ यहां पहुंचती हैं और खुलेआम नशा करती हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply