Breaking News

नई दिल्ली@एसबीआई ने घटाईं एफ डी ब्याज दरें

Share


आम नागरिकों और सीनियर सिटीजंस को झटका –
नई दिल्ली,17 मई 2025 (ए)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक,ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ .डी.) की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। यह बदलाव आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजंस दोनों को प्रभावित करेगा। नई दरें 16 मई 2025 से लागू होंगी।
सभी एफ डी अवधियों पर 0.20 प्रतिशत की कटौती
एसबीआई की वेबसाइट के

अनुसार,सभी अवधि की एफ डी पर ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट (0.20 प्रतिशत) की कमी की गई है। अब आम नागरिकों को 3.30 प्रतिशत से 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा,जो पहले 3.50प्रतिशत से 6.90 प्रतिशत था।
सीनियर सिटीजंस के लिए भी रिटर्न में कमी
सीनियर सिटीजंस के लिए भी 0.2ं0 प्रतिशत की कटौती की गई है। 3 करोड़ रुपये से कम की एफ डी पर अब उन्हें 3.80 प्रतिशत से 7.30प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा,जो पहले 4 प्रतिशत से 7.50प्रतिशत था।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply