Breaking News

अंबिकापुर@अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही, 02 प्रकरणों मे कुल 08 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

Share

अंबिकापुर,16 मई 2025 (घटती-घटना)। अवैध महुआ शराब की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में कल दिनांक कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष यादव आत्मज बंशीलाल यादव उम्र 21 वर्ष साकिन सुभाषनगर थाना गांधीनगर के कजे से 04 लीटर महुआ शराब कुल किमती 600 रुपये एवं बिक्री रकम 100/- रुपये बरामद किया गया, दूसरे प्रकरण मे आरोपिया कन्नी मिंज पति स्व. बमशंकर मिंज उम्र 34 वर्ष साकिन भगवानपुर खुर्द थाना गांधीनगर के कजे से 04 लीटर महुआ शराब किमती 600/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रुपये बरामद किया गया है, पुलिस टीम द्वारा कुल 02 प्रकरणों मे 08 लीटर महुआ शराब कुल मशरुका 1600/- रुपये जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध 34(1) (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय,महिला प्रधान आरक्षक मेबीस ज्योत्सना खाखा,प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply