अंबिकापुर,16 मई 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भफौली के उपसरपंच तरूण कुमार जायसवाल का बुलेट मोटरसायकल गांव के ही एक युवक ने चोरी कर लिया। उपसरपंच ने पुलिस को बताया है कि 13 मई को वह अपने बुलेट मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीडल्यू 7029 को अपने घर के परछी में खड़ा किया था। दिन के करीब 10.30 बजे मोटरसायकल खड़ा किए गए स्थान पर नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बुलेट मोटरसायकल को गांव के ही एक युवक को चलाते देखा है। रिपोर्ट पर पुलिस संबंधित युवक के तलाश में लगी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur