Breaking News

नई दिल्ली,@ पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने थरूर बनेंगे भारत सरकार का चेहरा

Share

नई दिल्ली,16 मई 2025 (ए)। दुनिया के सामने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए क्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारत सरकार का ‘चेहरा’ बनेंगे? यह सवाल देश-दुनिया के राजनीतिक और कूटनीतिक गलियारों में गूंज रहा है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पोल खोलने के उद्देश्य से अपने सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजना तय किया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को इसमें शामिल करने की मंशा जाहिर की है। थरूर अभी विदेश मामलों की संसदीय समिति के प्रमुख भी हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply