Breaking News

अंबिकापुर@भाजपा सरगुजा: 13 मण्डलों की नवीन कार्यकारिणी घोषित,संगठन में नई ऊर्जा का संचारभाजपा सरगुजा में नया गठन,जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Share


  • अंबिकापुर,15 मई 2025 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों की नवीन कार्यकारिणी का गठन किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी छाीसगढ़ के निर्देशन में एवं पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) के मार्गदर्शन में किया गया है।
    भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा पर आज 16 मंडलों में से 13 भाजपा मंडल कुन्नी, दरिमा,देवगढ़,धौरपुर,नवानगर,परसा,बतौली,मैनपाट, राजापुर,रामगढ़,लखनपुर,लुण्ड्रा एवं सीतापुर के नवनियुक्त पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई। इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने सभी नवगठित मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में नवस्फूर्ति के साथ हम सब मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पण, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा की भावना से कार्य करेंगे।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply