Breaking News

अमेठी@ महिला आयोग की सदस्य का विवादित बयान

Share

अमेठी में महिलाओं के एक से ज्यादा लोगों से संबंध…
ये क्या बोल गईं महिला आयोग की सदस्य
अमेठी,15 मई 2025 (ए)।
अमेठी पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य का महिलाओं के प्रति एक विवादित बयान सामने आया है,जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने कहा कि महिलाओं की एक से ज्यादा लोगों के संबंध के चलते विवाद ज्यादा बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें एक दूसरे से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया सबसे ज्यादा सहारा बन रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने एक महिला होकर महिलाओं के प्रति विवादित बयान देते हुए कहा कि एक से ज्यादा लोगों से संबंध के चलते महिलाओं के मामले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया इसका सहारा बन रहा है। सोशल मीडिया के चलते लोग एक दूसरे से आसानी से कनेक्ट हो रहे हैं जिसके कारण लोभ वश एक दूसरे के संपर्क में आ जाती हैं जिसके बाद हकीकत सामने आने पर मामला बिगड़ता है और परेशान होकर इधर उधर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। महिलाओं को अपने परिवार को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए, जिससे उनका जीवन खुशहाल बना रहे।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply