Breaking News

अंबिकापुर@कानून व्यवस्था बनाए रखनेचलाया गया चेकिंग अभियान

Share


  • अंबिकापुर,15 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले में दुरूस्त पुलिसिंग व्यवस्था कायम करने व आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सरगुजा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की शाम अभियान चलाकर आसामजिक तत्वों, हुड़दंगियों एवं शराब पीकर वाहन वलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों के डिक्की खुलवाकर जांच की गई। जिसमें एक वाहन में बेसबॉल बरामद होने पर वाहन मालिक से पूछताछ की गई। इसी क्रम में थाना कोतवाली टीम द्वारा 3 अलग-अलग टीम बनाकर न्यू बस स्टैंड स्थित अटल आवास में सघन जांच की गई। अटल आवास में घर-घर जाकर निवासरत लोगों से उनके पहचाना पत्र लेकर जांच की गई। पुलिस के अनुसार जांच में अब तक कोई भी संदिग्ध या अवैध प्रवासी नहीं मिला है।

Share

Check Also

कोरिया@ जिम्मेदारी छुट्टी पर,संरक्षण ड्यूटी पर!

Share कोरिया कलेक्ट्रेट में आखिर किसका चलता है असली सिस्टम? कोरिया के स्थायी स्टेनो राज …

Leave a Reply