Breaking News

नई दिल्ली@ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सी डीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख

Share

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी की साझा
नई दिल्ली,14 मई 2025 (ए)।
आतंकवाद के खिलाफ भारत के नए निर्णायक अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीति और सफलता पर चर्चा करने के लिए देश की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में यह उच्च स्तरीय बैठक की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दी,जो पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिकारस्वरूप शुरू किया गया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता,रणनीतिक सूझबूझ और अनुकरणीय समर्पण की सराहना की। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करते हुए लिखा, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जवाब दिया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply