Breaking News

अमृतसर@ अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत

Share

सीएम मान और केजरीवाल बोले-दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
अमृतसर,13 मई 2025 (ए)।
पंजाब के अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, मजीठा के आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply