Breaking News

नई दिल्ली@हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मारेगा भारत

Share


नई दिल्ली,12 मई 2025(ए)। भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान भारत के हवाई हमलों से इस कदर डर गया कि वह अमेरिका तक फोन लगा दिया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका को कहा कि भारत हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मिसाइल मारेगा। इसलिए पाकिस्तान ने डर की वजह से युद्धविराम के लिए अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को फोन किया था।
युद्धविराम को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीधी बात
इसके बाद अमेरिका के एनएसए मार्को रुबियो की युद्धविराम के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात हुई। भारत ने तब युद्धविराम के लिए साफ मना कर दिया। भारत ने अमेरिकी एनएसए मार्को रुबियो से कहा कि ये मामला दो देशों के बीच का है। पाकिस्तान खुद आगे आकर युद्धविराम पर बात करे। तब पाकिस्तान के डीजीएमओ और भारत के डीजीएमओ राजीव घई के बीच बात हुई और युद्धविराम का ऐलान शनिवार (10 मई) को किया गया।
भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले पर कार्रवाई करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के कई आतंकियों को भारत ने मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत में हवाई हमले करने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया। भारत ने फिर से जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया।

दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच आज क्या हुई बात?
युद्धविराम को लेकर सोमवार शाम को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच बातचीत है। ये बातचीत भारत के डीजीएमओ राजीव घई और पाक के डीजीएमओ काशिफ अब्दुल्ला चौधरी के बीच हुई है। इसमें भारत ने साफ तौर पर कहा कि आतंक खत्म करने पर भारत की नई पॉलिसी बनाई गई है। अब आतंकवादियों को सीमा पर जाकर मारेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply