Breaking News

नई दिल्ली@भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Share


नईदिल्ली,11 मई 2025। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में दीपिका को सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक कोरियाई तीरंदाज लिम सिहियोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जोरदार वापसी की।महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में 30 वर्षीय दीपिका को लिम सिहियोन ने 7-1 के बड़े अंतर से हराया। यही नहीं,पिछले साल येचियोन वर्ल्ड कप में भी कोरियाई खिलाड़ी ने दीपिका को अंतिम चार में शिकस्त दी थी। हालांकि, सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए दीपिका ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में शानदार धैर्य और अनुभव का परिचय दिया। उन्होंने कोरिया की ही एक अन्य तीरंदाज कांग चेन योंग को 7-3 से हराते हुए पोडियम पर जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत के वर्ल्ड कप में कुल मेडल की संख्या 6 पहुंच गई है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply