Breaking News

लखनऊ@ राजनाथ सिंह ने यूपी में ब्रह्मोस बनाने की यूनिट का किया शुभारंभ

Share

योगी ने कहा-आतंकवाद को कुचलने के लिए तैयार
लखनऊ,11 मई 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने रविवार को रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी ब्रह्मोस यूनिट पर मौजूद रहे। बता दें कि ब्रह्मोस दुनिया की सबसे घातक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 है।इस अवसर पर रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने टाइटेनियम एंड सुपर एलॉयस मैटेरियल्स प्लांट (स्ट्रैटेजिक मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स) का भी उद्घाटन किया। यह प्लांट एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उत्पादन करेगा, जिसका उपयोग चंद्रयान मिशन और लड़ाकू विमानों में होगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply