Breaking News

अम्बिकापुर,@ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर की ठोकर से घायल मोटरसायकल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कोरिया जिला के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकलासरई का दयाशंकर सिंह पिता सन्तु सिंह 25 वर्ष,9 मई को ग्राम कोटकताल से दोपहर करीब 12 बजे मोटरसायकल छोडऩे के लिए ग्राम मुरमा जाने निकला था। पीछे से उसका छोटा भाई आनन्द सिंह दूसरे मोटरसायकल में जा रहा था। ग्राम मुरमा मुख्य मार्ग में एक ट्रैक्टर का चालक उसे ठोकर मार दिया,जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। स्वजन निजी वाहन से उसे पटना स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, यहां से रेफर करने पर बैकुंठपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलध कराने के बाद उसे यहां से भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply