Breaking News

अम्बिकापुर@खेल रहे मासूम बच्चे को सांप ने डंसा,मौत

Share

अम्बिकापुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। घर में खेल रहे मासूम बच्चे को जहरीला सांप डस लिया, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो फनिक सांप घर के अंदर रखी धान की बोरी के पास बिल में घुस रहा था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एमसीबी जिला के खडग़वां थाना अंतर्गत ग्राम मेरो निवासी राजपाल सिंह का पुत्र राकेश सिंह 2 वर्ष,9 मई को घर के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान धान की बोरियों के पास बने बिल से फनिक सांप निकला। बच्चा कुछ समझ नहीं पाया और खेलते-खेलते सांप के पास पहुंच गया। इसी दौरान दाएं पैर में सांप डस लिया। जोर-जोर से रो रहे बच्चे की आवाज सुनकर मां राजकुमारी कमरे में पहुंची तो विषैले फनिक सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी वह गले में आए सूजन का ऑपरेशन कराने के लिए चिरायु की टीम के साथ पुत्र मुकेश को लेकर रायपुर गए पति को दी और सर्पदंश से पीडि़त बच्चे को संजीवनी 108 से खडग़वां स्वास्थ्य केन्द्र लाकर भर्ती कराया था। यहां से रिफर करने पर बच्चे को बैकुंठपुर पुन: मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, इलाज के दौरान 10 मई,शनिवार को सुबह 11.30 बजे जीवन-मौत से संघर्ष करते बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के सर्पदंश से पीडि़त होने की खबर मिलने पर बच्चे का बिना ऑपरेशन कराए पिता वापस लौटा। घटना को लेकर स्वजन शोकाकुल हैं। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply