Breaking News

अम्बिकापुर,@भारतीय सेना की विजय व शक्ति के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा

Share


अम्बिकापुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। पाकिस्तान और उसके पोषित आतंकवाद के नापाक इरादों को ध्वस्त कर रही देश की पराक्रमी सेना के समर्थन में शनिवार जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय,राजीव भवन,अम्बिकापुर से तिरंगा यात्रा का प्रारंभ किया गया। यात्रा के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पार्टी के नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार को पार्टी के नियमानुसार सौंपा जो सेवादल के सदस्यों के साथ रैली में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली राजीव भवन से प्रारंभ होकर गांधीचौक पहुंची जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधीचौक से रैली आकाशवाणी चौक होते राजीव भवन में सम्पन्न हुई। इस दौरान बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता सरकार के हर निर्णय के साथ है। देश की महान सेना का मोराल उच्च शिखर पर है। देश के आमजन की चाह है कि 1971 का इतिहास दोहराते हुए एकबार फिर पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया जाए। रैली में जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, मधु दीक्षित, सीमा सोनी, नुरुल हसन सिद्दकी, , रामविनय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, संध्या रवानी, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, अनिल सिंह कर्नल, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, मदन जायसवाल, आलोक सिंह, विनोद एक्का, शांतनू मुखर्जी, चंद्रप्रकाश सिंह, जीवन यादव, लोकेश कुमार, प्रमोद चौधरी, रजनीश सिंह, लुकस एक्का,अमित सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, जे कुजूर सहित अन्य मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply