- बलरामपुर नगर पालिका के हृदय स्थल में होगा निर्माण…
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर उक्त निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचा अफसरों का टीम…
अम्बिकापुर,10 मई 2025(घटती-घटना)। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने हेतु शहर के हृदय स्थल बलरामपुर नगरपालिका के अटल चौक के पास अटल व्यवसायिक परिसर के निर्माण हेतु नगर के पार्षद इंजिनियर गौतम सिंह द्वारा क्षेत्रिय केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम से किये गये मांग को सैध्दांतिक मंजूरी मिलने के बाद आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर उक्त निर्माण स्थल का निरीक्षण करने मंडी बोर्ड के अफसरों की टीम मंडी सचिव डॉ मलिक राम पोर्ते के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता टॉबियस टोप्पो, एसडीओ जयपाल सिंह कंवर के साथ बलरामपुर पहुंची जहां नगरपालिका के सीएमओ प्रणव राय, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद अमित गुप्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए मंडी सचिव ने अटल व्यवसायिक परिसर के लिए नगरपालिका द्वारा चयनित किए गये जगह को बहुत ही उपयुक्त बताते हुए कहा कि विभागीय मंत्री महोदय द्वारा प्राथमिकता में यहां स्थित स्वास्थ्य विभाग के जर्जर भवनों को हटाकर यहां रायपुर के लालगंगा शापिंग मॉल की तर्ज पर एक शानदार और सर्व सुविधायुक्त व्यवसायिक परिसर का निर्माण करने हेतु आदेशित किया है जिसके लिए आर्किटेक्ट फर्म के माध्यम से 4 करोड़ की लागत का प्राक्कलन तैयार करने का प्रस्ताव दिया गया है प्राक्कलन प्राप्त होते ही उक्त कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और स्थानीय नगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इस अवसर पर छठ पूजा समिति के मनीष सिंह पम्मू,अभिषेक चौबे, मनीष सिंह सोबू सहित नगर के अनेक लोग मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur