Breaking News

सूरजपुर@नशे में धुत कार चालक ने खेल रहे मासूमों को कुचला, दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Share


सूरजपुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले में शराब के नशे में एक कार चालक ने मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में तेज रफ्तार सफेद अर्टिगा कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया। इस दिल दहलाने वाले हादसे में ढाई और तीन साल के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
बता दें कि घटना आज दोपहर की है, जब बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। तभी नशे में धुत चालक ने बेकाबू कार बच्चों पर चढ़ा दी। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply