Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर, 10 मई 2025 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर चोरी के मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
ग्राम रोपाखार थाना कमलेश्वरपुर निवासी इन्तीजार उल्ला खान ने 9 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया कि मैं महेन्द्रा टै्रक्टर शोरूम एवं ऑटो मोबाइल्स का संचालक हूं। उसने 6 मई को परपटिया निवासी एक व्यक्ति को टै्रैक्टर बिक्री किया था। उक्त ट्रैक्टर का फाइनेंस नहीं होने एवं मार्जिंग का पैसा नहीं मिलने पर ट्रैक्टर को वापस लाकर शोरूम में जगह नहीं होने के कारण वह अपने घर के आंगन में खड़ा किया था। 9 मई की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। कमलेश्वरपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक ट्रैक्टर जमा पहाड़ के जंगल में खड़ा कर रखा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखकर एक व्यक्ति ट्रैक्टर छोडकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह उक्त ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उसने एक और ट्रैक्टर चोरी करना बताया। जिसे सीतापुर पुलिस ने लावारिस बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी बलवीर यादव पिता राम प्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नर्मदापुर पटेलपारा थाना कमलेश्वरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply