Breaking News

जयपुर@ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

Share

राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी,
जयपुर,08 मई 2025 (ए)।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने बताया- गुरुवार सुबह 9ः13 पर ईमेल आया था। कर्मचारियों ने ईमेल को ओपन करके देखा तो उसमें स्टेडियम को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। मेल देखते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। धमकी भरा ईमेल ‘पाकिस्तान जेके वेब’ नामक मेल आईडी से भेजा गया है। इसमें लिखा है‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम आपके स्टेडियम में बम विस्फोट करेंगे। अगर हो सके तो सबको बचा लो।’इसके साथ ही इस धमकी को ‘प्रभाकरा दिविज’ नाम दिया गया है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply