झारखंड और बंगाल के नौ ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
रांची,08 मई 2025 (ए)। करीब 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने गुरुवार सुबह झारखंड और बंगाल में नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। झारखंड में रांची के तीन और जमशेदपुर में एक स्थान पर दबिश दी गई है। जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों राज्यों के कारोबारियों ने कुल 14,325 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया था। जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता एवं अन्य शामिल हैं। ईडी ने बंगाल में इस घोटाले में पहले भी छापेमारी की थी, जबकि झारखंड में इसे लेकर पहली बार कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि कारोबारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लिया। बाद में इन फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur