Breaking News

नई दिल्ली@ क्रिकेटर रोहित शर्मा ने क्रिकेट से लिया सन्यास

Share

नई दिल्ली,07 मई 2025 (ए)। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और दो फॉर्मेट में कप्तान रहे रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार 7 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित के संन्यास की खबर ठीक उस वक्त पर आई,जब सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी। भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है और इससे पहले ही रोहित ने ये फैसला ले लिया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply