Breaking News

नई दिल्ली@ आतंकी गढ़ों पर बरपा भारतीय सेना का कहर

Share


धूल में मिले 9 पाकिस्तान आतंकी अड्डों की कहानी,अस्पताल की आड़ में छिपाया असली चेहरा,यहीं कसाब ने ली थी ट्रेनिंग
नई दिल्ली,07 मई 2025 (ए)।
रात के ठीक एक बजे और इंडियन आर्मी और एयरफोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया- ऑपरेशन सिंदूर। टारगेट थे पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के पांच और पाकिस्तान के अंदर चार आतंकी ठिकाने।
आर्म्ड फोर्सेस ने कहा है कि अभी ऑपरेशन जारी है इसलिए ऑपरेशन से जुड़ी बहुत ज्यादा डिटेल साझा नहीं कर सकते। इंडियन आर्म्ड फोर्सेस पूरी तरह तैयार हैं। एलओसी पर भी और अंदर भी। साथ फाइटर बेस सक्रिय हैं और पाकिस्तान अगर कोई गलत हरकत करता है तो इंडियन आर्म्ड फोर्सेस तगड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
आर्मी ने कहां और कैसे किया अटैक
इंडियन आर्मी ने एलओसी के इस पार से ही पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में चुने हुए पांच आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के अंदर दो ठिकानों को निशाना बनाया। एलओसी क्रॉस नहीं की गई। पीओजेके में सवाई नाला कैंप मुजफ्फराबाद,सेदना बिलाल कैंप,कोटली गुलपुर,बिंबर और अब्बास कैंप कोटली में और पाकिस्तान में सरजल कैंप सियालकोट,महमूना जोया कैंप सियालकोट,पर आर्मी के स्मॉर्ट एम्युनिशन ने एक साथ कहर बरपाया। आतंकियों और आतंक के आकाओं को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है।
भारतीय सेना ने ऐसे किया मिशन पूरा
करीब 20 मिनट बाद जब उन्हें समझ आया कि इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है तब पाकिस्तानी सेना ने पूरे 788 किलोमीटर में धुंआधार फायरिंग शुरू की और आर्टिलरी फायर करना शुरू किया। तब तक इंडियन आर्मी पांच आतंकी ठिकानों ध्वस्त कर अपना मिशन पूरा कर चुकी थी। इसके लिए आर्मी ने अलग अलग वेपन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जिससे स्मार्ट एम्युनिशन दागे गए।
आतंकियों को बचने का मौका नहीं मिला
ऐसे एम्युनिशन जिस पर टारगेट की लोकेशन फिक्स होती है और वह सीधे टारगेट पर ही जाकर गिरता है। एक ही टारगेट पर दो-तीन तरह के वेपन से अटैक किया गया ताकि आतंकियों को बचने का मौका ना मिले और आतंक के ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त हों। किस टारगेट पर कौन सा वेपन अटैक करेगा, यह बहुत सोचसमझकर तय किया गया था। इंडियन आर्मी के पास स्मॉर्ट एम्युनिशन में कामिकाजी ड्रोन भी है। यानी आत्मघाती ड्रोन। साथ ही स्मार्ट आर्टिलरी यानी तोप का भी एम्युनिशन । एम-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर और धनुष तोप से प्रेसिजन-गाइडेड आर्टिलरी एम्युनिशन दागा जा सकता है।
पाकिस्तान के अंदर एयरफोर्स ने की स्ट्राइक
पाकिस्तान के अंदर बड़े आतंकी ठिकानों पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट ने सटीक स्ट्राइक की। पाकिस्तान में मरकज तयिबा मुरीदगे और मरकज सुभान बहावलपुर पर फाइटर जेट से स्ट्राइक की। आर्मी और एयरफोर्स की स्ट्राइक एक वक्त पर एक साथ हुई और आतंक के 9 ठिकानों पर एक साथ कहर बरपा। इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट ने भारत के एयरस्पेस में रहकर ही स्टैंडऑफ वेपन (यानी अपनी जगह पर रहकर ही मार कर सकते हैं) से वार किया।
भारत के एयरस्पेस में रहकर किया वार
माना जा रहा है कि फाइटर जेट मिराज-2000 से स्पाइस 2000 बॉम्ब का इस्तेमाल किया गया। यह इजरायली बॉम्ब है जिसका इस्तेमाल बालाकोट एयरस्ट्राइक में भी किया गया था। ये अत्याधुनिक प्रेसिजन-गाइडेड म्यूनिशन है। स्पाइस-2000 में 60 किलोमीटर तक की ग्लाइड रेंज है जिसका मतलब है कि फाइटर जेट को दुश्मन के एयर स्पेस में प्रवेश किए
बिना बॉम्ब को छोड़ा जा सकता है।
राफेल से स्कैल्प मिसाइल जरिए स्ट्राइक
आतंकी ठिकानों पर हमले के लिए रफाल फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया है। रफाल से स्कैल्प मिसाइल के जरिए आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक हुई। ये अत्याधुनिक लंबी दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है। यह मिसाइल अपनी सटीकता, स्टील्थ क्षमता के जानी जाती है।
एयर स्ट्राइक में सुखोई-30 भी शामिल
इस मिसाइल को फ्रांस और यूके ने मिलकर बनाया है। इसकी रेंज 200 से 300 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल स्टैंडऑफ क्षमता प्रदान करती है यानी दुश्मन के एयरस्पेस में जाए बिना ही इसे रफाल से फायर किया जा सकता है। आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक के लिए फाइटर पैकेज में सुखोई-30 भी शामिल थे लेकिन इनका इस्तेमाल मुख्यतौर पर डिफेंस के लिए किया गया। वैसे सुखोई में ब्रह्मोस मिसाइल लगी है।
जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया


भारतीय सेना की ओर से मंगलवार-बुधवार की रात 25 मिनट तक चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर अटैक किया। इस एयर स्ट्राइक के बारे में भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के जरिए जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 25 मिनट में आतंकियों की पनाहगाहों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलाया गया। इनमें वो ठिकाने भी थे जहां कभी कसाब और हेडली जैसे आतंकियों को प्रशिक्षित किया गया था।
ऑपरेश्न सिंदूर से पाक की निकल गई हेकड़ी


जंग से पहले ही मान लिया हार,अब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ चाहते हैं ‘युद्धविराम’परमाणु बम की धमकी देने वाले रक्षा मंत्री बोले-भारत कुछ न करे तो हम भी शांत रहेंगे
भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आता दिखाई दे रहा है। भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान के सुर बदल गए हैं। युद्ध की धमकियां देने वाला पाकिस्तान अब ‘शांति’ की बात कर रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता, तो पाकिस्तान भी प्रतिक्रिया नहीं देगा। उन्होंने कहा,हम अपनी रक्षा करेंगे, लेकिन यदि भारत आगे नहीं बढ़ता,तो हम भी कुछ नहीं करेंगे।
मैं भी मर जाता तो अच्छा था’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर


ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं। इस हमले के बाद दुखी मसूद अजहर ने कहा कि अच्छा होता कि इस हमले में मै भी मारा जाता। जैश-ए-मोहम्मद ने एक बयान में कहा गया है,मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है और मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे घायल हुए हैं । ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे हुए हैं। एयरस्ट्राइक में मारे गए अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज ही दफनाया जाएगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान फैला रहा गलत जानकारी, पुरानी तस्वीरों के जरिए किए झूठे दावे, बोला हमारी जमीन पर कोई बम नहीं गिरा


पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स हैं कि आधी रात को हुई इस एयरस्ट्राइक में करीब 90 आतंकवादी मारे गए और उनके दर्जनों ठिकाने भी तबाह हो गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत में 15 जगहों पर मिसाइल दागी है।
पाकिस्तान का दावा… 3 राफेल विमान मार गिराए
हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत के 3 राफेल लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है। इससे जुड़ा एक कथित वीडियो भी साझा किया जा रहा है। हालांकि,ये वीडियो 9 महीने पुराना है, जब राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह घटना 2 सितंबर,2024 को हुई थी,जिसमें पायलट सुरक्षित बच गया था।
पाक का दावा- पाकिस्तानी वायुसेना ने श्रीनगर एयरबेस को बनाया निशाना
पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया यूजर द्वारा ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर एयरबेस पर हमले किए हैं। इसके साथ भी एक वीडियो साझा किया जा रहा है। हालांकि, ये वीडियो पिछले साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए सांप्रदायिक संघर्ष का है, जिसे भारत का बताकर पेश किया जा रहा है।
पाकिस्तान ने मिग विमान गिराए जाने का भी किया दावा
पाकिस्तानी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भटिंडा और अखनूर में 2 मिग विमान गिरा दिए हैं, लेकिन ये वीडियो भी पुराना है। पाकिस्तानी यूजर 21 मई, 2021 के वीडियो को अभी का बता रहे हैं। ये वीडियो पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का है, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्रपति से पीएम मोदी
सर्जिकल स्ट्राइक पर दी जानकारी


पहलगाम आतंकी हमले के बदला भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए ले लिया। यूं तो ऑपरेशन आधी रात 1 बजे से शुरू होकर महज 25 मिनट में खत्म हो गया,लेकिन आज बुधवार को दिनभर भारत और पाकिस्तान में लगातार हलचल बनी रही। सफल ऑपरेशन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले अपने शीर्ष मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. फिर वह राष्ट्रपति से मुलाकात करने गए और पूरे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी। पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकी ठिकानों को तबाह करने को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के चंद घंटे बाद अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अगुवाई की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर टॉरगेट करके किए गए हमले के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की।
गृह मंत्रालय अलर्ट,अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द;ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में चरम पर तनाव


ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सटीक और जबरदस्त स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि बीएसएफ ,सीआरपीएफ,आईटीबीपी एसएसबी और सीआईएसएफ जैसे सभी प्रमुख अर्धसैनिक बलों के जवान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहें। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की जा रही है और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
देश के लिए गर्व का पल


पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की. इस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को जानकारी देते हुए सेना की तारीफ की।
कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह,जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दी जानकारी?


भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस सटीक सैन्य कार्रवाई के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारतीय थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी।
भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट जेएफ-17


भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम आकाश मिसाइल हवा में उड़ा दिया
भारत की एयर डिफेंस ने पाकिस्तान का जो फाइटर जेट कश्मीर में मार गिराया गया है वो पाकिस्तान का (चीनी जेएफ-17) लड़ाकू विमान है। इसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम आकाश मिसाइल से टारगेट किया गया। यह जेट, जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित किया है, पाकिस्तानी वायुसेना की रीढ़ माना जाता है।
ऑपरेशन सिंदूर से भौखलाया पाकिस्तान,


पाक सेना की फायरिंग में 10 नागरिकों की मौत,
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ताबड़तोड़ गोलाबारी ने भारी तबाही मचाई है। मंगलवार और बुधवार की रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी, उरी और तंगधार सहित कई इलाकों में भारी गोलीबारी की, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ, जहां सात लोगों की जान गई।
पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम गांवों को निशाना बनाया, जिससे कई घर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तंगधार में तोपखाने की गोलाबारी से एक नागरिक का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुंछ के मनकोट में मोर्टार शेल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उरी के सलामाबाद और कलगे इलाकों में गोलाबारी से कई घर तबाह हुए, जिससे लोग दहशत में सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर, राजौरी के लाम, मंजाकोट और उत्तरी कश्मीर के करनाह व उरी सेक्टरों में दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोलाबारी के दौरान कई परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। गोलाबारी से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन सीमा पर तनाव बरकरार है।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर विश्व के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया,
ट्रम्प बोले – उम्मीद है कि यह जल्द खत्म हो जाए


गुटेरेस ने हमले की कड़ी निंदा दोहराई और कहा, “नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है – और जिम्मेदार लोगों को पारदर्शी, विश्वसनीय और वैध तरीकों से न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”उन्होंने आसन्न संघर्ष पर पाकिस्तान के अनुरोध पर बंद कमरे में विचार-विमर्श के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले यह बात कही।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर “बारीकी से” नजर रख रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में मार्को रुबियो ने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूँ। मैं आज पहले राष्ट्रपति की टिप्पणियों से सहमत हूँ कि उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।”
राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में समाचार संवाददाताओं के साथ एक असंबंधित बातचीत में कहा, “यह शर्म की बात है।” “हमने इसके बारे में तब सुना जब हम ओवल के दरवाज़े से गुज़र रहे थे ज् वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। ज् मैं बस यही उम्मीद करता हूँ कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए।”भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, “हमलों के तुरंत बाद, एनएसए श्री अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।”इसमें कहा गया है, “भारत की कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है। वे नपे-तुले, जिम्मेदाराना और प्रकृति में गैर-उग्रवादी थे। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, आर्थिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। केवल ज्ञात आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया।”
ब्रूस ने कहा, “हम दोनों देशों की सरकारों के साथ कई स्तरों पर संपर्क में हैं। हम इस मामले में दूर से नहीं देख रहे हैं। हम बातचीत कर रहे हैं और हम इस बेहद नाजुक स्थिति के बीच हो रही विभिन्न रिपोर्टों से अवगत हैं।
उप प्रधान मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने एक बयान में भारत और पाकिस्तान से “संयम बरतने, तनाव कम करने और आगे और तनाव बढ़ाने से बचने को कहा, जिससे क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति को खतरा हो सकता है।”बयान में कहा गया, “महामहिम ने इस बात की पुष्टि की कि कूटनीति और संवाद ही संकटों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने तथा शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रों की साझा आकांक्षाओं को प्राप्त करने का सबसे प्रभावी साधन है।”


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply