Breaking News

अंबिकापुर@बच्चे की सर्पदंश से हो गई मौत,2 भाइयों ने धोखे से ले लिए मुआवजे में मिले 4 लाख,करते रहे दौहिक शोषण

Share


  • अंबिकापुर,06 मई 2025 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में दो भाइयों द्वारा एक महिला का दैहिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पति एक मामले में 14 वर्षों से जेल में था। इसका फायदा उठाकर दोनों भाई डरा-धमका कर महिला से बलात्कार करते रहे। इतना ही नहीं, वर्ष 2021 में सर्पदंश से पीडि़ता के मासूम बेटे की मौत हो गई थी। शासन द्वारा क्षतिपूर्ति राशि 2022 में दी गई थी। उक्त रुपए को भी दोनों भाइयों ने महिला से ठगी कर ली थी। महिला का पति वर्ष 2023 में जेल से निकला तो पीडि़ता उसे ने मामले की जानकारी दी। महिला का पति ने जब दोनों भाइयों से रुपए के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने घर में बंद कर उससे मारपीट की तथा उसकी एक अंगुली भी काट दी। पीडि़त दंपति ने मामले की शिकायत एसपी से मंगलवार को कर कार्रवाई की मांग की है।
    पीडि़त दंपती ने एसपी को दिए लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि वर्ष 2021 में मेरे पुत्र की मौत सर्पदंश से हो गई थी। मासूम बेटे की आकस्मिक मौत के बाद वर्ष 2022 में शासन द्वारा 4 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि दी गई थी, जिसे ग्रामीण बैंक में जमा कराया गया था। इस घटना से पूर्व से ही महिला का पति किसी मामले में जेल में बंद था। इधर महिला के खाते में 4 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि मिलने की जानकारी गांव के ही 2 भाइयों को लगी। दोनों भाइयों ने पीडि़ता को बताया कि बैंक में कम याज मिलेगा, हमलोग तुम्हे ज्यादा याज देंगे। इस पर महिला दोनों भाइयों के झांसे में आ गई और दोनों के साथ बैंक जाकर 3 लाख 92 हजार 855 रुपए निकालकर उन्हें दे दिए। इसके बाद से दोनों भाई पीडि़ता को डरा-धमका कर बलात्कार भी करते रहे। महिला लोक लाज के डर से इसकी जानकारी घर वालों को नहीं दे रही थी। इस बीच महिला गर्भवती भी हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची भी अब 4 वर्ष की हो गई है। 14 वर्ष 7 माह बाद जब जेल से सजा काटकर वर्ष 2023 में पीडि़ता का पति घर आया तो पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी। 19 अपै्रल 2024 को पीडि़ता का पति बैंक स्टेटमेंट लेकर दोनों भाइयों के पास गया और कहा कि तुम दोनों ने बहला-फुसलाकर मेरी पत्नी से 4 लाख रुपए निकलवाकर रख लिया है। यह बात सुनते ही दोनों भाइयों ने टांगी से उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ की अंगूली भी कट गई है। दंपती की शिकायत पर एसपी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं मामले में एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि दंपती द्वारा मामले की शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply