Breaking News

अंबिकापुर@स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के 164 वें जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Share


  • अंबिकापुर, 06 मई 2025 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता सेनानी और विख्यात अधिवक्ता पंडित मोतीलाल नेहरू के 164 वें जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के विभूतियों पर चर्चा से आज के दौर में कांग्रेस के साथ हीं समाज की नई पीढ़ी को यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में किस प्रकार देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और देश को एकजुट रखने वाले विचारधारा को जन्म दिया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित मोतीलाल नेहरू के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को ऐसा परवरिश दिया कि पूरे परिवार ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी परवरिश का परिणाम है कि मौजूदा सत्ता प्रतिष्ठान और संघ परिवार आज नेहरू-गांधी परिवार से डरता है और उनके बलिदान को धूमिल करने के लिए उनके चरित्र हनन का षड्यंत्र रचते रहता है। आज की चर्चा को पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, इरफान सिद्दकी,अशफाक अलि,अमित तिवारी राजा,लोकेश कुमार, रजनीश सिंह, आतिश शुक्ला,राशिद अहमद आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान मो इस्लाम,मधु दीक्षित, विनय शर्मा,हेमंत तिवारी,इरफ़ान सिद्दकी,दुर्गेश गुप्ता,अनिल सिंह, अतुल तिवारी,संध्या रवानी, मदन जायसवाल,अनूप मेहता, जमील खान,कलीम अंसारी, नरेंद्र विश्वकर्मा, संजय सिंह , चंद्र प्रकाश सिंह,जीवन यादव,दिलीप धर, विकास शर्मा, निकी खान, अमित कुमार सिन्हा,रोशन कन्नौजिया, बैजनाथ ठाकुर, मंजू सिंह, प्रीति सिंह, चंचला सांडिल्य, उर्मिला विश्वास, अफजल अंसारी, अदुल लतीफ आदि मौजूद थे

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply