Breaking News

बिलासपुर,@ डॉक्टर डेथ ने कार्डियोलॉजिस्ट की फर्जी डिग्री ली,अपना और अपने पिता का नाम भी बदल डाला

Share

बिलासपुर,05 मई 2025 (ए)। एमपी से रिमांड पर लाये गए फर्जी डॉक्टर से बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद सरकंडा थाने पहुंचकर डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान चौंकाने वाले अनेक खुलासे हुए। अपोलो अस्पताल में खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर मरीजों का इलाज और हार्ट ऑपरेशन करने वाले फर्जी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस हिरासत में जांच जारी है।
यूपी का रहने वाला है डॉक्टर केम
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है। उसने न केवल अपना नाम बदला, बल्कि अपने पिता का नाम भी बदलकर खुद को नरेन्द्र जॉन केम के नाम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही फर्जी एमआरसीटी डिग्री तैयार कर वह अपोलो अस्पताल, दमोह और विदेशों में खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर नौकरी करता रहा और हार्ट के ऑपरेशन भी किए।
अस्पताल ने अब तक नहीं दी डॉक्टर की डिग्री
एसएसपी ने जांच टीम को मामले की नई सिरे से जांच करने और आरोपी से जुड़े सभी दस्तावेजों को जब्त कर उनकी गहनता से जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक अपोलो अस्पताल की ओर से आरोपी डॉक्टर की डिग्री पुलिस को प्रस्तुत नहीं की गई है। वहीं, पुलिस की टीम लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है और दस्तावेज खंगाल रही है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply