Breaking News

ग्रेटर नोएडा,@ फ्लश बटन दबाते ही तेज धमाके के साथ फट गई टॉयलेट सीट

Share

निकलने लगी आग की लपटें; युवक का हो गया ऐसा हाल
ग्रेटर नोएडा,05 मई 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर-36 में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान के बाथरूम में टॉयलेट सीट अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। इस हादसे में उस वक्त टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहा एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के पीछे सीवर लाइन में जमा हुई मीथेन गैस के कारण विस्फोट होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है, जिसने शहर के सीवर सिस्टम की खामियों को उजागर किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में बीते शनिवार दोपहर हुई। मकान मालिक सुनील प्रधान ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर जो कि एक छात्र है, शनिवार दोपहर बाथरूम गया था। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न स्टाइल की टॉयलेट सीट का
फ्लश बटन दबाया, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ सीट फट गई और आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं।विस्फोट और आग की चपेट में आने से छात्र आशू नागर का चेहरा, हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। उसकी हालत इतनी गंभीर है कि डॉक्टरों के मुताबिक चेहरे और हाथों की त्वचा तक उतर गई है। घायल आशू को आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ठीक होने में लंबा समय लगने की आशंका है।इस दर्दनाक हादसे के पीछे सीवर लाइन में बनी मीथेन गैस को मुख्य वजह माना जा रहा है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply