अंबिकापुर,04 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा रविवार की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4 हजार 4 सौ 26 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, परीक्षा में 4252 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर शहर में गहमागहमी रही। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के सडकों पर जाम की स्थिति निर्मित रही।
कड़ी निगरानी के बीच नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केन्द्र बनाए गए थे। जिले में कुल 4 हजार 4 सौ 26 अभ्यर्थियों ने आवेदन कराया था। जिसमें 4 हजार 2 सौ 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोपर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुई। जबकि रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11 बजे से ही था। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पास्पोर्ट साइज फोटो केवल लेकर जाना था। पेन,पेंसिल परीक्षा विभाग द्वारा परीक्षा के दौरान उपलध कराया गया। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की जांच की गई। जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
चिन्हांकित परीक्षा केंद्रों में पीएम केंद्रीय विद्यालय,अंबिकापुर,राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज,अंबिकापुर,राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज,अंबिकापुर,शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,अंबिकापुर,शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल,अंबिकापुर, शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शिक्षा परिसर,अंबिकापुर, सैनिक स्कूल, अंबिकापुर,गवर्नमेंट नगर पालिका निगम स्कूल,अंबिकापुर,राजमोहिनी देवी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अजीरमा अंबिकापुर,पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय,खलिबा में परीक्षा केंद्र बनाएं थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति किए गए थे। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सभी परीक्षार्थियों दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, पास्पोर्ट साइज फोटो के अलावा पेन,पेंसिल तक अंदर नहीं ले जाना था।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur