@ सीआरपीएफ के जवान ने पाकिस्तान की लड़की से ऐसे ही की शादी…
@ शॉर्ट टर्म वीजा पर लड़की को भारत बुलवाया,बर्खास्त…
नई दिल्ली,04 मई 2025 (ए)। केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 41वीं बटालियन में तैनात जवान मुनीर अहमद को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते रविवार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, मुनीर पर पाकिस्तानी लड़की से शादी करने और सरकार से इसकी जानकारी छिपाने के साथ लड़की को वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रोकने का गंभीर आरोप है। ऐसे में उसे बिना जांच के ही बर्खास्त कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मुनीर ने 24 मई, 2023 को पाकिस्तान की मूल निवासी मेनल खान से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया था, लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। उसने सरकार को सूचना दिए बिना ही मेनल को छोटी अवधि के वीजा पर भारत बुला लिया था और दोनों साथ रह रहे थे। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहने के बाद इस शादी का खुलासा हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur